बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे कीर्ति आजाद, महागठबंधन में मुकेश सहनी की दावेदारी को झटका

दरभंगा से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे कीर्ति आजाद, महागठबंधन में मुकेश सहनी की दावेदारी को झटका

PATNA : महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक फैसला नहीं हुआ है। महागठबंधन में शामिल  हर पार्टी अपने लिए उम्मीदवारों की फौज खड़ी करने में जुटी हुई है। महागठबंधन में दरभंगा लोकसभा सीट से उम्मीदवार कौन होगा इस पर सबसे ज्यादा पेंच फंसने वाला है। 

अपनी ही सरकार के खिलाफ पिछले 4 सालों से मोर्चा खोले बैठे भाजपा सांसद कीर्ति झा आजाद अब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि कीर्ति बीजेपी को छोड़कर महागठबंधन के जरिए दरभंगा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। कीर्ति झा आजाद ने खुद भी कई बार इस बात को दोहराया है कि वह हर कीमत पर दरभंगा से ही चुनाव लड़ेंगे। कीर्ति आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का बिहार के कांग्रेसियों ने भी स्वागत किया है।

लेकिन कीर्ति झा आजाद के कांग्रेस में शामिल होने और दरभंगा से पर उनकी दावेदारी से महागठबंधन में एक नया पेंच फंसना तय है। महागठबंधन में पिछले दिनों ही शामिल हुए वीवीआइपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी की परेशानी बढ़ सकती है। मुकेश सहनी दरभंगा से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन अब कीर्ति झा आजाद के आने से कांग्रेस इस सीट पर अपना दावा करेगी। ऐसे में दरभंगा सीट पर सहमति आसानी से बन जाए इसकी उम्मीद कम है

Suggested News