बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव परिणाम को लेकर केआरके का बयान, देश में हिंदुत्व का बज रहा डंका, फ्लॉप हो सकती है सलमान,शाहरुख़ की फ़िल्में

चुनाव परिणाम को लेकर केआरके का बयान, देश में हिंदुत्व का बज रहा डंका, फ्लॉप हो सकती है सलमान,शाहरुख़ की फ़िल्में

N4N DESK : देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद आज मतों की गणना की जा रही है। ऐसे में 4 राज्यों में बीजेपी का बहुमत और दबदबा देखने को मिल रहा है। जबकि एक राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिल रहा है। बताते चले की इस चुनाव परिणाम पर जहाँ पूरे देश की नजरें टिकी हुई है। वहीँ बॉलीवुड की भी इन नतीजों पर ख़ास नजर है। 

इस बीच केआरके जो इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने इस विषय पर अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए है। आपको बता दे की चुनाव में बीजेपी की जीत को कमाल राशिद खान ने जातिवाद से जोड़ना शुरू कर दिया है। वह इस जीत को हिंदुत्व से जोड़कर कर सभी मुस्लिम एक्टर्स को अलर्ट कर रहे है। 

उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा है की आज के चुनाव का नतीजा इस बात का सबूत है की आज भी भारत में हिंदुत्व का राज और डंका बज रहा हैं। उन्होंने सलमान, शाहरुख और आमिर को आगाह करते हुए कहा है की इस जीत के नतीजों का असर उनकी फिल्मों जैसे टाइगर,लाल सिंह चड्डा और पठान पर हो सकता है। फिल्में बुरी तरह फ्लॉप भी हो सकती है। 

प्रेरणा शर्मा की रिपोर्ट




Suggested News