बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि बिल के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप

कृषि बिल के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप

पटना। राजधानी  से सटे मनेर प्रखण्ड परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कृषि बिल के समर्थन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान नेता द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर किसानों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा की ओर से इस भ्रम को समाप्त करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम चलाया जाए जा रहा है। 

साथ ही कहा कि कृषि बिल किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई है। जानकारी के अभाव में किसान इस कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं। कृषि बिल कानून लागू होने के बाद सबसे ज्यादा किसानों को फायदा होगी। वही विपक्ष के द्वारा राजनीति का मुद्दा बनाया जा रहा है। मौके पर भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। 

बता दें कि किसान आंदोलन को लगभग तीन सप्ताह का समय पूरा होने को है। इस दौरान जहां किसान बिल वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं केंद्र सरकार की तरफ से अब भी विवाद को हल करने के लिए बातचीत करने का प्रस्ताव दिया है।

Suggested News