बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शाम में युवक की जानी थी बारात, सुबह कुएं से बरामद हुई लाश

शाम में युवक की जानी थी बारात, सुबह कुएं से बरामद हुई लाश

SHEOHAR : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कुएं से युवक की लाश बरामद की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस युवक की लाश बरामद हुई उसकी आज ही शादी थी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पिपराही थाना के मेंसौढा गांव वार्ड 9 में एक युवक का शव कुएं बरामद किया गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।  मृतक की पहचान राज नारायण कुमार मेसौढ़ा वार्ड नंबर 9 निवासी के रुप में हुई। 

मृतक के पिता ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से गायब था और उसकी खोजबीन की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आज ही उनके बेटे की बरात मधकौल के बेलसंड जाने वाली थी। 

इस मामले को लेकर थानाध्य्क्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार पारिवारिक वजह से युवक ने कुएं में कूद जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या और आत्महत्या दोनो पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। 

शिवहर से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट

Suggested News