बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

4 साल से फरार कुख्यात देवा की हत्या, गैंगवार की आशंका से दहशत में ग्रामीण

4 साल से फरार कुख्यात देवा की हत्या, गैंगवार की आशंका से दहशत में ग्रामीण

भागलपुर : नवगछिया का आतंक माना जाने वाला 4 साल से फरार कुख्यात देवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसकी लाश उसके गांव के पास ही एक सड़क पर लावारिश हालत में बरामद हुई। देवा को पांच गोलियां मारी गई है जो उसके पेट, छाती, पीठ और कनपटी में लगी मिली है। हत्या समेत कई संगीन मामलों का आरोपी कुख्यात देवा पिछले 4 साल से फरार चल रहा था। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थाना समेत एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक देवा की पत्नी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

वहीं बेटे श्रवण ने बताया कि गुरुवार को तीन बजे दोपहर पापा गांव घूमने निकले थे। वे देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो हम सभी को लगा कि वे रात में आ जाएंगे। हम लोग सभी खाना खाकर सो गये। सुबह घटना की जानकारी मिली। पता चला कि पापा को गोली मार दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देवा सिंह कुख्यात रहे ततूली सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह चार साल से फरार था। भय से वह गांव नहीं आता था। इस दौरान उसकी अनुपस्थिति में ही मां-पिता का श्राद्ध व बेटी की शादी हुई। उसके बेटे को बेटी हुई थी। पोती की छट्ठी शनिवार को होनी थी। पोती के मोह में वह फंस गया। और छट्ठी में भाग लेने गांव आ गया। जहां पहले से घात लगाये अपराधी कुख्यात देवा के इंतजार में थे। मंगलवार को वह चेन्नई से अपनी पोती की छठ्ठी में शामिल होने गांव आया था। इस दौरान बदले की भावना में देवा की हत्या कर दी गई।

दहशत में ग्रामीण

कुख्यात देवा की हत्या के बाद नवगछिया पुलिस जिले का अपराध प्रभावित गांव हरिओ में एक बार फिर खुनी खेल होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि अपराध से इस गांव का पुराना नाता रहा है। हत्या इस गांव के लिए कोई नई बात नहीं है। वर्चस्व को लेकर यहां दर्जनों हत्याएं हो चुकी हैं। कई महिलाएं विधवा हो चुकी हैं। तूतली सिंह की हत्या के बाद वर्चस्व को लेकर खूनी खेल हो चुका है। वहीं कुख्यात देवा की हत्या के बाद एकबार फिर गैंगवार की आशंका से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 

Suggested News