बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LAKHISARAI NEWS : बड़हिया के किसानों को मिली राहत, दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी विजय सिंह गिरफ्तार

LAKHISARAI NEWS : बड़हिया के किसानों को मिली राहत, दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी विजय सिंह गिरफ्तार

LAKHISARAI :  दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ विजय वर्मा को पुलिस ने बड़हिया के जगदंबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया है। विजय वर्मा दियारा के किसानों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका था। दियारा इलाके में किसानों का फसल लूट लेना और किसानों का खेत जबरदस्ती जोत लेने के कारण दियारा के किसानों में दहशत का माहौल था। विजय वर्मा की गिरफ्तारी के बाद दियारा के किसानों ने राहत की सांस ली है। विजय वर्मा विक्की सिंह गिरोह का खास सदस्य है।

बताया जा रहा है की सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मृणाल माधव ने बड़हिया थाना में आवेदन देकर 3 बीघा सरसों  के फसल लूट का मामला विजय सिंह पिता राम देव सिंह एवं देवन सिंह पिता स्वर्गीय तनिक सिंह सभी साकिन जैतपुर पर मामला दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष पिपरिया राजकुमार शाह ने बताया कि विजय वर्मा ने पथुआ मौजा के पथुआ बहियार मे हथियार के बल पर गोलीबारी करते हुए कई किसानों की जमीन को जबरदस्ती जोत कर बाउग कर दिया था। विजय वर्मा की गिरफ्तारी पर दियारा के किसानों में हर्ष का माहौल है।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट

Suggested News