बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना का कुकरीबीघा गांव बना देश का पहला मॉडल न्यूट्रिशनल विलेज, कृषि मंत्री डॉ.प्रेम कुमार ने मॉडल विलेज का किया शुभारंभ

पटना का कुकरीबीघा गांव बना देश का पहला मॉडल न्यूट्रिशनल विलेज, कृषि मंत्री डॉ.प्रेम कुमार ने मॉडल विलेज का किया शुभारंभ

Patna :  बिहार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने आज पटना के कुकरीबीघा गांव में मॉडल विलेज का शुभारंभ किया। कुकरीबीघा गांव देश का पहला मॉडल न्यूट्रिशनल विलेज बन गया। 

इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रूरल डेवेलपमेंट काउन्सिल तथा हारवेस्ट प्लस की यह बड़ी पहल है। मॉडल न्यूट्रिशनल विलेज में पोषक तत्वों से भरपूर फसलों की जैविक खेती होगी। जिससे जहां कुपोषण की समस्या का समाधान होगा वहीं किसानों की आय भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि यहां बामेति किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ अन्य जगहों का भ्रमण भी करायेगी। जिससे किसान देश के अलग-अलग हिस्सो में होने वाली खेती की गुरो को जान सकेंगे। 

कृषि मंत्री ने कहा कि आने बाले दिनों में राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसे मॉडल विलेज गांव बनेगे। अभी कुकरीबीघा गांव को विकसित करने में महिन्द्रा एंड महिंद्रा ग्रुप तथा कोरेटेक बायो सॉल्यूशन कंपनी भी सहयोग कर रही है।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News