बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान कल, देशभर से आए श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान कल, देशभर से आए श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

PRAYAGRAJ :  दिव्य और भव्य  कुम्भ का पहला मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हो जाएगा।कुंभ मंं मंगलवार को तड़के से ही पहले शाही स्नान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने एक दिन पहले ही घाटों को तैयार कर लिया है। सोमवार को मेला क्षेत्र में यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पुलिस-प्रशासन व्यवस्थाओं पर ड्रोन के जरिए नजर रखेगी। वहीं  स्नान पर्व को देखते हुए प्रयागराज में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक सभी 12वीं तक स्कूल और कॉलेजों बंद रखे जाएंगे। जिलाधिकारी ने कॉलेजों को इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। 

देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

मकर संक्रांति पर कुंभ के पहले शाही स्नान में डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पूरे संगम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी है। सिर पर आस्था की गठरी और मन में पुण्य की आस लिए लाखों लोग संगम में डेरा डाल चुके हैं। पहली बार श्रद्धालु आठ किलोमीटर लंबे संगम तट पर डुबकी लगाए जाने की व्यवस्था की गई है।

15 जनवरी से 4 मार्च तक चलेगा 

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक मेला प्रयागराज कुंभ मंगलवार को मकर संक्रांति के साथ शुरू हो रहा है। यह 15 जनवरी से 4 मार्च तक कुल 49 दिन चलेगा। इस बार इसमें करीब 13 से 15 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। इसमें करीब 10 लाख विदेशी नागरिक शामिल होंगे। उत्तरप्रदेश सरकार कुंभ 2019 को अब तक का सबसे भव्य कुंभ बता रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुंभ के आयोजन पर 4300 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इस बार कुंभ की थीम- स्वच्छ कुंभ और सुरक्षित कुंभ है। सरकार ने 10 करोड़ लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें कुंभ में आने का निमंत्रण भी दिया है।


Suggested News