बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुएं के पानी में डूबकर कर एक व्यक्ति की मौत, यह करता था काम

कुएं के पानी में डूबकर कर एक व्यक्ति की मौत, यह करता था काम

बेगूसराय। कुएं के पानी में डूबकर हुई दर्दनाक मौत। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान पहाड़चक निवासी तेतर पासवान के पुत्र अनिल पासवान के रूप में की गई है। 

परिजनों ने बताया कि कुआं के पास बैठा हुआ था। उसी दरमियान अचानक चक्कर आने के कारण वह कुआं में गिर पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वो कुआ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह शव को रस्सी के सहारे कुआं से बाहर निकाला गया। 

परिजनों ने बताया कि रिक्शा चलाकर अपने परिवार को भरण-पोषण करता था। मृतक के दो लड़का दो लड़की था। सभी को रिक्शा चला कर भरण पोषण करता था। इस घटना के बाद वही मृतक के पत्नी एवं बच्चे का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Suggested News