बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा ने दी सुशील मोदी को लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा- मेरी पार्टी की अदना सा कार्यकर्ता भी हरा देगा

कुशवाहा ने दी सुशील मोदी को लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा- मेरी पार्टी की अदना सा कार्यकर्ता भी हरा देगा

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी अदना सा कार्यकर्ता भी सुशील मोदी को चुनाव में हरा देगा।

उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में जनता बताएगी की कौन दुल्हा है। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन दिल्ली पहुंचेगा और दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।

बता दें कि मंगल पांडेय ने महागठबंधन को बिना दुल्हे की बारात बताया था। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की न तो कोई नीति हैं न हीं महागठबंधन के पास कोई नेता है।

Suggested News