बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU-BJP में जंग: अब 'कुशवाहा' ने 'जायसवाल' पर किया पलटवार, जनाब अभी राजनीतिक मगजमारी में नहीं सही काम में अपनी ऊर्जा लगाइए

JDU-BJP में जंग: अब 'कुशवाहा' ने 'जायसवाल' पर किया पलटवार, जनाब अभी राजनीतिक मगजमारी में नहीं सही काम में अपनी ऊर्जा लगाइए

PATNA : 

बिहार में लॉकडाउन और ममता की जीत पर उपेंद्र कुशवाहा के चक्रव्यूह वाले बयान पर जेडीयू-बीजेपी में खुल्लम-खुल्ला राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के वीकेंड कर्फ्यू लगाये जाने की मांग को खारिज करते हुए सरकार ने नाईट कर्फ्यू लगा दिया था। तब संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश के निर्णय पर सवाल उठाया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने उन्हें राजनीति नहीं करने की नसीहत दे दी थी। तब से दोनों दल के नेताओं में वाक युद्द जारी है। बिहार बीजेपी के नेता उपेन्द्र कुशवाहा को बख्शने को तैयार नहीं दिख रहे। बुधवार सुबह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उपेन्द्र कुशवाहा पर तीर चलाया। इसके बाद अन्य नेता कुशवाहा पर टूट पड़े हैं. बीजेपी के नेता ने अब कुशवाहा के आंत में गांठ बता दिया है। BJP नेताओं के लगातार हमले से बौखलाए उपेंद्र कुशवाहा ने BJp अध्यक्ष को फिर से नसीहत दे दी।

JDU-BJP में जंग

उपेन्द्र कुशवाहा ने बीजेपी नेताओं पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा की जनाब, अभी राजनीतिक मगजमारी नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महामारी के खिलाफ जारी संघर्ष में अपनी ऊर्जा लगाइए !

कुशवाहा के आंत में गांठ-बीजेपी

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बिना नाम लिये उपेन्द्र कुशवाहा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक नेता के आंत में गांठ है। वे कभी चक्रव्यूह की बात करते हैं तो कभी दूसरे को नसीहत । हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने तो पहले ही वीकेंड लॉकडाउन लागू करने की मांग की थी। अगर उस समय लग गया होता तो आज स्थिति कुछ और होती। लेकिन तब कुछ नेता जिनके आंत में गांठ है उन्हें दर्द होने लगा था और चक्रव्यूह में फंसने निकलने की बात करने लगे थे। 

संजय जायसवाल ने आज सुबह उपेन्द्र कुशवाहा पर चलाये थे तीर 

लॉकडाउन लागू होने के फैसले के साथ ही भाजपा और जदयू के बीच कोल्ड वार शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जदयू पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉकडाउन लगा दिया गया है। अब मेरा नाम लेकर राजनैतिक बयानबाजी करने वाले नेताओं से भी उम्मीद है कि उन्हें जमीनी हकीकत समझ में आ रही होगी। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर साफ कर दिया कि उनका इशारा किसकी तरफ है।

बता दें कि बिहार के राज्यपाल ने बीते 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, ताकि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरुरी सुझाव लिए जा सकें. इसके बाद सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस फैसले का विरोध करते हुए साफ कर दिया था इससे महामारी रोकने में किसी प्रकार का फायदा नहीं होगा। इसकी जगह तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन लगाना ज्यादा बेहतर होगा। संजय जायसवाल के इस बयान पर जदयू की तरफ के कड़ी प्रतिक्रिया दी गई। संजय जायसवाल को जवाब देते हुए जदयू एमएलसी उपेन्द्र कुशवाहा ने नाइट कर्फ्यू के कदम को सही बताते हुए बेवजह की राजनीति नहीं करने की सलाह दे दी थी।


Suggested News