बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने से रोके जाने पर भड़के उपेन्द्र कुशवाहा, कहा-सरकार की मंशा हुई उजागर

गोपालगंज हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने से रोके जाने पर भड़के उपेन्द्र कुशवाहा, कहा-सरकार की मंशा हुई उजागर

Patna : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के पीड़ित परिवार से मिलने गोपालगंज पहुंचे। हालांकि प्रशासन ने उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया। इस बात की जानकारी रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने दी है। 

अभिषेक झा ने बताया की गोपालगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ित जेपी यादव के परिवार से मिलने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा गोपालगंज पहुंचे, लेकिन वहां प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें परिजनों से मिलने से रोक दिया गया।

जब उपेंद्र कुशवाहा ने प्रशासन से कहा कि यह कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं है इसलिए उन्हें कहीं भी जाने से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी है।

उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि वर्तमान लॉक डाउन की स्थिति में किसी को सड़क पर चलने की मनाही नहीं है तो फिर उन्हें पीड़ित लोगों से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है। कुशवाहा ने कहा कि कहीं ना कहीं यह सरकार की मंशा को उजागर करता है कि सरकार नहीं चाहती है कि विपक्ष के लोग पीड़ित लोगों से मिल पाए। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार का बेहद नकारात्मक रवैया है और सरकार चाहती है कि कैसे भी विपक्ष की आवाज को दबा दिया जाए। यहां ना कोई राजनीतिक गतिविधि होनी थी ना कोई मीटिंग सिर्फ पीड़ित परिवार को  सांत्वना देने जाना था। सरकार का ऐसा रवैया जनतंत्र और लोकतंत्र के खिलाफ है।         



Suggested News