बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा ने अपनी ही सरकार की एजुकेशन पोलिसी पर उठाया सवाल, 27 से उतरेंगे मैदान में

कुशवाहा ने अपनी ही सरकार की एजुकेशन पोलिसी पर उठाया सवाल, 27 से उतरेंगे मैदान में

PATNA :  रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को जब भी कोई राजनीकि मकसद साधना होता है वे शिक्षा की समस्या लेकर खड़े हो जाते हैं। वे खुद केन्द्र में शिक्षा राज्यमंत्री हैं। बिहार में उनके गठबंधन की सरकार है। फिर भी सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठा कर वे राजनीतिक अभियान शुरू करने की बात कह रहे हैं। अगर शिक्षा व्यवस्था में कोई कमी है तो इसके लिए वे भी जिम्मेवार माने जाएंगे।

जिस तरह एनडीए में लोकसभा सीटों को लेकर खींचतान मची हुई है उसको देखते हुए कुशवाहा के इस अभियान के और भी मतलब हैं।

KUSHWAHA-RAISED-QUESTION-ON-HIS-GOVERNMENTS-EDUCATION-POLICY2.jpg

उपेन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पटना में कहा कि सरकार की नीति की वजह से शिक्षकों साख खराब हुई है। जब तक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार नहीं होगा रालोसपा राजनीति अभियान चलाएगी। 27 जुलाई से हर जिलों में शिक्षा सुधार और शिक्षक सत्कार कार्यक्रम होगा। इस दिन पार्टी के कार्यकर्ता उपवास रखेंगे और शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।  इससे समाज और बच्चो के मन शिक्षको के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में मिड डे मील योजना पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि विद्यालय अब भोजनालय बन गये हैं। शिक्षक पढ़ाने की बजाय खाना बनाने और खिलाने में लगे हैं। रालोसपा इसका समर्थन करती है। शिक्षकों का काम केवल पढ़ाना है, उन्हें दूसरे कामों में नहीं लगाना चाहिए। रालोसपा शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन देने के पक्ष में है।

Suggested News