बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, कहा-15 सालों के शासन में बिहार को रसातल में डाला

कुशवाहा का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, कहा-15 सालों के शासन में बिहार को रसातल में डाला

PATNA : राजधानी पटना में वाम दलों और महागठबंदन की संयुक्त पीसी का आयोजन किया गया। राजधानी के पंचायत भवन परिषद में हो रही इस संयुक्त पीसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह, आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के समेत वाम दल के कई बड़े नेता मौजूद रहें। 

प्रेस-वार्ता के दौरान RLSP सुप्रीमो उपेनद्र कुशवाहा ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पिछले 15 सालों के एनडीए शासन बिहार रसातल में चला गया है। 

राज्य में हत्या, लूट और सांप्रदायिक घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। आज राज्य के किसी न किसी जिले से हर रोज हत्या और लूट की घटना सामने आती है और राज्य सरकार इनपर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल है। 

कुशवाहा ने कहा है कि प्रदेश में किसानों का हाल खास्ता है। बेरोजगारी चरम पर है। आज स्थिति यह है कि काम के अभाव में युवा भटके रहे है उनकी जवानी खत्म हो रही है। 

उन्होंने कहा राज्य सरकार के इस कुशासन के खिलाफ प्रदेश की सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर संयुक्त रुप से प्रदर्शन करेगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News