बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

4 दिनों से लापता व्यक्ति का शव कुएं से मिला, जांच में जुटी पुलिस

4 दिनों से लापता व्यक्ति का शव कुएं से मिला, जांच में जुटी पुलिस

आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मुसहर टोली स्थित कुआ से 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. मामला जिले के आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है. 

मृतक की पहचान उदवंत नगर निवासी मनोज पांडेय स्वर्गीय वासुदेव पांडेय का बेटा के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने अहले सुबह कुआ में एक शव देखा जिसके बाद सभी के मदद से शव को बाहर निकाला गया और पहचान की गयी. वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज पांडेय 4 दिनो से ही घर से गायब थे।परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।

कुआं में कैसे गिरा इसकी जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।


Suggested News