बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सड़क हादसे में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नवादा में सड़क हादसे में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नवादा. जिले के सिरदला प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजय कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम नालंदा जिले के पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर के पास ई रिक्शा पलटने से उनकी मौत हुई। वे रिक्शा पर सवार होकर अपने पैतृक गांव घोषरामा जा रहे थे। वे पावापुरी मोड़ से सामान खरीद कर वापस गांव लौट रहे थे।

घायल पंकज कुमार ने बताया कि ई रिक्शा पर क्षमता से अधिक नौ यात्री सवार थे। दुर्गापुर गांव के पास मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई रिक्शा पलट गई और नहर में गिर गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को भगवान महावीर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजय को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

Suggested News