बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री पहुंचे शिवहर, कहा दस दिनों में 10 हज़ार श्रमिकों का होगा रजिस्ट्रेशन

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री पहुंचे शिवहर, कहा दस दिनों में 10 हज़ार श्रमिकों का होगा रजिस्ट्रेशन

SHEOHAR : बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा एक दिवसीय दौरे पर शिवहर पहुंचे। शहर स्थित गांधी भवन में आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 दिनों में 10 हजार श्रमिकों का निबंधन होगा। उन्होंने कहा कि हम जनप्रतिनिधियों को श्रमिकों की सेवा करने का जो मुझे अवसर मिला है वह अपने आप में समाज सेवा है। सरकार के द्वारा श्रम कार्ड के लाभ के बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं है। उन्हें जानकारी प्राप्त कर लाभ लेना चाहिए। 

सबसे पहले  श्रमिक अपना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन प्राप्त ही श्रमिकों को ई- श्रमिक कार्ड के लाभ मिलेंगे। सरकार इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई योजनाएं का लाभ मिलेगा। डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। 

वही मंत्री ने news4nation से बात करते हुए शिवहर DM सज्ज्न आर की पीढ़ थपथापते हुए कहा कि मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करने का अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। वह सराहनीय है। दस दिन में दस हजार श्रमिकों  के कल्याण करने की बात है। सीधा-सीधा उनके रजिस्ट्रेशन की बात है। उनको किस प्रकार बिहार की सरकार 16-17 योजनाएं  श्रमिकों के हित में चला रहे हैं। उसका लाभ अधिक से अधिक श्रमिक को मिले।मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि शिवहर में ऑलरेडी हम लोगों ने 2 लाख 20 हजार का जो टारगेट है। शिवहर जिला ने अब तक 1 लाख 57 हजार का रजिस्ट्रेशन कर लिया है और आने वाले 31 मार्च से पहले ही शिवहर जिला अपना टारगेट को पूरा कर लेगा।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News