बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ एक अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया है। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना औरंगाबाद जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

घटना के बाद NHAI के एबुलेंस ने मजदूर को सड़क किनारे से उठा कर औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। अस्पताल में  पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना के ठीक सामने मजदूर एक्सीडेंट हो गया है जिसमे युवक की मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान ईंट भट्टे के मजदूर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया की वह ईंट भट्ठे पर काम कर परिवार का भरण पोषण करता था।


औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News