बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

वैशाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

VAISHALI : भगवानपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने एन एच 22 के दोनों लेन  को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद भगवानपुर पुलिस और विधायक संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा। 


अंत में विधायक द्वारा मुआवजे दिलाने की बात पर जाम खुला और शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया । मृतक की शिनाख्त मोहम्मदपुर रोहुआ निवासी स्व गुणदेव महतो के पुत्र वकील महतो के रूप में हुई है। इस मामले में रोहुआ के ग्रामीण समाजसेवी मोहम्मद निराले ने बताया कि अहले सुबह वकील महतो काम के सिलसिले में पटना जा रहा था। गाड़ी पकड़ने के लिए भगवानपुर ओवरब्रिज से दक्षिण पूर्वी लेन में खड़ा था। 

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। हालाँकि उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिससे वकील महतो की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी खबर जैसे ही रोहुआ पंहुची कि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने आकर एन एच 22 को जाम कर दिया। मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 


Suggested News