बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में मकान निर्माण के दौरान गिरकर हुई मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में मकान निर्माण के दौरान गिरकर हुई मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र के नकटपूरा गांव में मकान निर्माण के दौरान बांस से गिर कर मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में मकान मालिक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और परिजन को सूचित कर वहां से फरार हो गया। बाद में मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के भदारी गांव निवासी सुधीर सिंह के पुत्र रंजन सिंह के रूप में की गयी है। 

मृतक के पिता ने बताया कि पिछले 6 दिनों से वह नकटपुरा गांव में किसी के यहां काम करने आ रहा था । आज दोपहर किसी ने उनके पुत्र के मोबाइल से सूचना दिया कि उसका तबियत खराब हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनन फानन में वे लोग जब अस्पताल आए तो डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। 

इसके बाद उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मकान निर्माण के दौरान बांस से पैर फिसल कर गिरने से मौत बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News