बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में ताड़ के पेड़ से गिरकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में ताड़ के पेड़ से गिरकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में सोमवार की सुबह 6:00 बजे के करीब एक ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण 35 वर्षीय मजदूर नीचे गिर गया। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच जयनगर गांव निवासी डब्ल्यू मंडल के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। विदित हो कि डब्लू मंडल ताड़ के पेड़ से ताड़ का फल बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक को चार पुत्री और 2 पुत्र बताया जा रहा हैं। परिजनों का कहना है की मृतक पर ही पुरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेवारी थी। उसकी मौत के बाद अब उनके सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News