बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में पीट-पीटकर मजदूर की हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सासाराम में पीट-पीटकर मजदूर की हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सासाराम. धौढार ओपी क्षेत्र के धनकाढा गांव में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि व्यक्ती मकान निर्माण में मजदूरी करने आया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनकाढा गांव के हरिलाल राम के रूप में की गयी है।

बताया जा रहा है वकील राम के बन रहे मकान में हरिलाल राम मजदूरी करने गया था। इस दौरान उसकी कुछ लोगों से मारपीट  हो गयी। मारपीट में गंभीर घायल हुए हरिलाल को को लोगों ने सासाराम सदर अस्पताल लाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।


Suggested News