बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़की के पेट में था दर्द डॉक्टरों ने जांच की, तो वो भी हो गयें हैरान

लड़की के पेट में था दर्द डॉक्टरों ने जांच की, तो वो भी हो गयें हैरान

भोजपुर: खबर भोजपुर जिले के आरा शहर से आ रही है जहां रविवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की लड़की के पेट से करीब 2 किलो के बालों का गुच्छा निकला है। डॉक्टरों ने सफल सर्जरी करते हुए लड़की के पेट से बाल निकाले हैं। अभी भी लड़की अस्पताल में ही भर्ती है। उसका इलाज चलरहा है। हालांकि, सर्जरी के बाद से लड़की स्वस्थ है। जिस लड़की का रविवार को ऑपरेशन हुआ है वह मूल रूप से बक्सर जिले की निवासी हैं। लड़की के पेट में तेज दर्द होने के बाद उसे आरा के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था।

डॉक्टरों ने जांच की तो उसके पेट में गठरी जैसा कुछ दिखाई दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने लड़की के पेट का ऑपरेशन कर बालों का एक गुच्छा बाहर निकाला, जिसका वजन करीब दो किलो है। बालों के गुच्छे को देख कर डॉक्टर से लेकर कर्मी तक हैरान हैं। डॉक्टर को भीसमझ में नहीं आ रहा था किस लड़की के पेट में इतने बाल कहां से आ गए। बताया जाता हैं कि बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहथुआ गांव निवासी मुन्ना सिंह की 14 साल की बेटी नेहा कुमारी करीब दो साल से पेट दर्द से परेशान थी। पेट के ऊपरी भाग में सूजन और दर्द की शिकायत रहती थी। 

सूजन दिनों दिन बढ़ती जा रही थी। भूख में कमी, वजन में कमी के साथ-साथ उल्टी की भी शिकायतें रहती थी। इस बीच लड़की के परिवार वालों ने बेटी को लेकर आरा शहर के कतीरा स्थित कंचन शल्य निकेतन अस्पताल के डॉक्टर पी सिंह के यहां पहुंचे। जानकारी के मुताबिक बच्ची को बचपन से ही अपने बाल को खाने की आदत थी जिससे धीरे धीरे बाल जमा होते रहें और बाद में 2 किलो तक जमा हो गए थें जिससे पेट दर्द की समस्या हो गयी थी।


Suggested News