बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छेका के लिए पहुँचे लड़की पक्ष को देखकर लड़के पक्ष के लोग हुए फरार, थाना पहुंचा मामला

छेका के लिए पहुँचे लड़की पक्ष को देखकर लड़के पक्ष के लोग हुए फरार, थाना पहुंचा मामला

PATNA : पटना से सटे मनेर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहाँ माधोपुर गांव में एक युवक के छेका के लिए लड़की पक्ष के लोग पहुंचे थे. लेकिन लड़की पक्ष को देखकर लड़का पक्ष वाले घर छोड़कर फरार हो गए. काफी देर इन्तजार के बाद लड़की पक्ष वाले थाने पहुंचे और पुलिस से गुहार लगायी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की दुल्हिनबाज़ार के लड़की पक्ष के लोगों ने शादी के लिए एक युवक को देखा था. 

इसके बाद लड़का भी दुल्हिनबाज़ार जाकर लड़की को देख चुका था. दोनों तरफ से शादी पक्का हो जाने के बाद छेका का दिन तय किया गया. जिसके बाद आज लड़की पक्ष के लोग आज छेका करने पहुंचे. लेकिन एन मौके पर लड़केवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया और घर ने ताला लगाकर फरार हो गए. उधर बात नहीं बनती देखकर लड़की वाले थाने पहुंचे और पुलिस से इस बात की शिकायत की. 

उनका आरोप है की लड़के वाले पहले ही शादी के नाम 25 हज़ार रूपये ले चुके हैं और शादी से इनकार कर रहे हैं. लड़की पक्ष की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने मदद का भरोसा दिया है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News