बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला शिक्षिका हुई लूट की शिकार, झपट्टा मार गिरोह ने छीने 1.40 लाख रुपए

महिला शिक्षिका हुई लूट की शिकार, झपट्टा मार गिरोह ने छीने 1.40 लाख रुपए

नवादा। जिले में झपट्टा मार गिरोह ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। हर दिन लोग इस गिरोह के शिकार हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है। बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने महिला शिक्षक से दिनदहाड़े 1.40 लाख रुपए छीन लिये। यह वारदात भी नगर के बुंदेलखंड सहायक थाना के पास समीप हुआ।
यह घटना तब हुई, जब थाना गेट पर बाइक चल रही है। ऐसे में बदमाशों के मनोबल को सहज आंका जा सकता है। 

शिक्षक अकबरपुर प्रखंड  में पदस्थापित पीड़िता ने बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से राशि की निकासी की थी और रुपये बैग में लेकर स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपट कर छीन लिया और फरार हो गए।

बता दें कि नवादा में पुलिस सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब तक सूनसान इलाकों में ही लूटपाट की घटनाएं होती थी, लेकिन अब पुलिस थाने के सामने भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।


Suggested News