बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मजदूरी मांगने पर पहले महिला की फोड़ी आंखे, फिर हत्या कर पेड़ से लटकाया

मजदूरी मांगने पर पहले महिला की फोड़ी आंखे, फिर हत्या कर पेड़ से लटकाया

GAYA : जिले में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली एक अधेड़ महिला की बकाया मजदूरी मांगने पर नृशंस रुप से हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार पंचायत स्थित उमन बिगहा टोला के यदुग्राम की रहने वाली मालती देवी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मालती पास के ही ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती थी। उसका शव सोमवार को पुरा गांव के पास आम के एक पेड़ से लटका मिला। हत्या से पहले उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी गईं थी। 

FIRST-LADYS-BOIL-ON-DEMAND-FOR-WAGES-THEN-MURDERED-AND-HANGED-FROM-TREE2.jpg

इस मामले को लेकर मृतिका के परिजनों ने नौडिहा खुर्द निवासी बली पासवान समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित फरार हैं। मृतका के पति ननकू मांझी ने बताया कि उसकी बली पासवान नामक व्यक्ति के पास अपना दो हजार रुपया बकाया मांगने गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसके बाद उसे इसकी सूचना मिली। 

FIRST-LADYS-BOIL-ON-DEMAND-FOR-WAGES-THEN-MURDERED-AND-HANGED-FROM-TREE3.jpg

इधर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपित बली पासवान समेत सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि लाश को देखने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले उसे बेरहमी से पीटा गया। फिर उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया गया। महिला की दोनों आंखें भी फोड़ डाली गई थी।

Suggested News