बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और वीआईपी प्रमुख ने जनसभा, कहा बिहार में बनेगी नीतीश की सरकार

लखीसराय में केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और वीआईपी प्रमुख ने जनसभा, कहा बिहार में बनेगी नीतीश की सरकार

LAKHISARAI : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में आज आर लाल कॉलेज के मैदान में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद तथा वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. 

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि जिस तरह से महागठबंधन के द्वारा पीठ पर छुरा घोपने का कार्य किया गया है. यह सही वक्त है कि उसका जवाब दिया जाए. 

इसके मद्देनजर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा को वोट करने की अपील की. वहीँ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के पक्ष में वोट करने के साथ प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार बनाने की अपील की. 

उन्होंने कहा की 200 से अधिक सीटों पर जीतकर नीतीश कुमार की सरकार बनेगी. 

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News