बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में लाखों वर्तियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, दिखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में लाखों वर्तियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, दिखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

PATNA : पूरे बिहार में छठ पर्व को लेकर गहमागहमी है। राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में छठ पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान लगभग 80 छठ वर्तियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया।

आज पूरे बिहार में हजारों जगह नदी, तालाब, नहर, पोखर और पुल किनारे छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है. इसको लेकर प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां की गई है. 

पटना के छठ घाटों पर दिखी भीड़

छठ पूजा के अवसर पर पटना के छठ घाटों पर भी लोगों की भारी भीड़ नजर आई। वहीं बिहार के माननियों ने भी अपने घरों के पास बने छोटे तालाब में ही छठ पर्व मनाया।

सीएम आवास में भी मना छठ

बिहार की राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में भी छठ महापर्व मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी और बहन के साथ परिवार की कई सदस्य छठ महापर्व कर रहे है> मुख्यमंत्री आवास में छठ पर्व की तैयारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपनी निगरानी में करवाते हैं और रविवार की शाम पले अर्घ्य में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। यहां भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मुख्यमंत्री पटना के गंगा घाटों का भी जायजा लेंगे।

सीएम छठ घाटों का लेंगे जायजा

इसी कड़ी में पटना के गंगा घाटों पर छठ की तैयारी का दीपावली से पहले और दीपावली के बाद मुख्यमंत्री निरीक्षण कर चुके हैं. अधिकारियों को पूरा निर्देश दिया है और उसी के अनुसार अनुरूप सारी तैयारियां की गई है और सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।


Suggested News