बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी तट पर गंगा दशहरा पर लाखों भक्तों ने किया गंगा स्नान, जाने क्यों है यहां इस दिन का बड़ा महत्व

अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी तट पर गंगा दशहरा पर लाखों भक्तों ने किया गंगा स्नान, जाने क्यों है यहां इस दिन का बड़ा महत्व

BHAGALPUR :  भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर गंगा दशहरा को लेकर भक्तों कि भीड सुबह से ही गंगा स्नान करने के लिए उमड़ पड़ी हैं। यहां सुबह से गंगा नदी में स्नान करनेवाले लोगों का हुजूम पहुंचने लगा। स्नान के बाद लोगों ने अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा की।

आज के दिन धरती पर अवतरित हुई थी मां गंगा

ऐसी मान्यता है कि आज के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरित हुआ था।इसलिए मां गंगा का पूजन करने.के लिए महिलाएं गंगा स्नान करने पहुचती हैं। गंगा दशहरा के दिन खासकर महिलाएं गंगा स्नान कर फलों का राजा आम का गंगा में चढ़ावा एवं पूजा अर्चना कर मां गंगे को आम का फल अर्पित करते हैं।जिससे उनकी मन्नतें पूरी होती है।इसलिए खासकर महिलाएं गंगा स्नान कर पान प्रसाद के साथ आम का फल का चढ़ावा करते हैं। 


अजगैबी नाथ में जहान्वी के नाम से प्रसिद्ध

वहीं पंडित लाल मोहरिया चुना मुन्ना बाबा ने बताया कि गंगा का जन्म आज के दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा जहान्वी गंगा के नाम से प्रसिद्ध है। मां गंगा का दोबारा जन्म अजगैबीनाथ जहान्वी गंगा मे हुआ था। यहां का गंगा का विशेष महत्व होने के कारण गंगा दशहरा के दिन  खासकर महिलाएं गंगा स्नान करने के लिए बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के  भक्त गंगा स्नान करने एंव पूजा पाठ करने पहुचते हैं।जिससे सभी भक्तों. का मन्नतें पूर्ण होते है। साथ ही हजारों कांवडियों ने भी गंगा स्नान कर पूजा पाठ करते हुए बाबा बैधनाथ धाम के लिए भी रवाना हो गए हैं। 

प्रशासन ने की थी पूरी तैयारी

इसको लेकर नगर परिषद द्वारा गंगा घाट में बेरिकेटिंग, साफ सफाई अभियान किये जा रहे हैं। सीओ शंभुशरण राय ने गंगा घाटों मे एसडीआरएफ टीम को लगाया गया हैं। थानाध्यक्ष लाल बहादुर के द्वारा गंगा घाटों मे सुरक्षा व्यवस्था जगह  जगह.लगाए गए हैं।जिससे किसी भी भक्तों को परेशानी न हो ।इस दौरान तमाम भक्त मौजुद थे।

Suggested News