बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संकल्प रैली में भोजपुर से लाखों लोग होंगे शामिल : हुलाश पांडेय

संकल्प रैली में भोजपुर से लाखों लोग होंगे शामिल :  हुलाश पांडेय

ARA : 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली एनडीए की रैली को सफल बनाने की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। एनडीए के सभी घटक दल अपने-अपने स्तर से तैयारी में जुटे हैं।  इसी कड़ी में लोजपा के प्रदेश महासचिव हुलाश पांडेय ने आरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 3 मार्च को पटना में होने वाली संकल्प रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर रैली को सफल बनाये। 

उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले से हर रैली में सबसे ज्यादा भागीदारी होती है और इस रैली में भी सबसे ज्यादा भगीदारी भोजपुर की होगी। हुलास पांडेय ने बताया कि हजारो गाड़ियो के साथ हमारे लोग पटना पहुचेंगे और मोदी जी के सपनो को साकार करेंगे।  

वहीं उन्होंने भारतीय सेना द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक पर खुशी जताते हुए इस कार्रवाई के लिए सेना और प्रधानमंत्री को बधाई दी। 

मौके पर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, अगिआंव विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा  के प्रदेश मंत्री शह मुखिया श्वेता  सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, सूर्यभान सिंह, समेत कई लोग उपस्थित रहें। 

Suggested News