बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाशिवरात्रि के दिन अजगैबीनाथ मंदिर मे लाखों शिव भक्त, हजारों कांवडियों ने किये बाबा भोलेनाथ की पूजा

महाशिवरात्रि के दिन अजगैबीनाथ मंदिर मे लाखों शिव भक्त, हजारों कांवडियों ने किये बाबा भोलेनाथ की पूजा

BHAGALPUR/SULTANGANJ : महाशिवरात्रि के दिन अजगैबीनाथ मंदिर मे शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पडा हैं।वहीं सुबह से ही शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान कर अजगैबिनाथ मंदिर पहुचकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग मे जल अर्पण करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण किए। 

वहीं शिव भक्तों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ का पुजा बचपन से करते आ रहे हैं।जो भी मनोकामना होता वह बाबा भोलेनाथ के कृपा सारे मनोकामना पूर्ण होते हैं।इस लिए खासकर महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का पुजा करने से सारे कष्ट दुर होते हैं। साथ ही मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया महाशिवरात्रि के दिन सभी जगहों से शिव भक्त पहुचते हैं। खासकर सुलतानगंज शहरवासी ज्यादा रहते हैं। बाबा भोलेनाथ से जो भी मांगते हैं।उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

प्रशासन द्वारा सभी तैयारी  मंदिर परिसर मे की गई हैं।कोई भी प्रकार का परेशानी नहीं हैं। वहीं महिला थाना इस्पेक्टर किरण सोनी ने बताया कि  थानाध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर मे सुरक्षा के पुक्ता इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्तों कोई परेशानी. नहीं हो.इसके लिए. महिला पुलिस बल एंव पुलिस बल की तैनाती की गई हैं।

साथ ही हजारों कि संख्या मे कांवडिया महाशिवरात्रि के दिन उत्तरवाहिनी गंगा जल भर कर बाबा बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए।ऐसी मान्यता हैं की महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का पुजा करने से सारे भक्तों का मनोकामना पूर्ण होते हैं।इस लिए सभी बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के सभी जिले प्रखंड गांव घर मे बाबा भोलेनाथ का पूजा पाठ करते हैं।

Suggested News