बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी में बेखौफ हुए चोर, भाजपा विधायक के घर से उड़ाये लाखों के सामान

राजधानी में बेखौफ हुए चोर, भाजपा विधायक के घर से उड़ाये लाखों के सामान

PATNA : राजधानी पटना में चोरो का उत्पात जारी है। आम हों या खास चोर किसी के घर पर हाथ साफ करने से नहीं चूक रहे हैं। बीती रात चोरों ने अपनी बेखौफी का परिचय देते हुए सतारूढ़ दल भाजपा के मुख्य सचेतक व कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा के घर पर हाथ साफ कर डाला।


LAKHS-OF-THEFT-FROM-BJP-MLAS-HOUSE1.jpg

 चोरो ने अरूण सिन्हा के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर इलाके में स्थित आवास पर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आनन-फानन में डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम विधायक के आवास पर पर पंहुची और छानबीन में जुटी है। इस मामले में विधायक ने बताया कि घर में कोई नहीं था। इसी दौरान चोरो ने घटना को अंजाम दिया है। चोरी कितने की हुई है इसका अंदाजा अभी नहीं लग सका है।

Suggested News