बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज देश मना रहा है पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 114वीं जयंती, राज्यपाल और सीएम ने भी किया याद

आज देश मना रहा है पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 114वीं जयंती, राज्यपाल और सीएम ने भी किया याद

PATNA : पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 114वीं जयंती समारोह के अवसर पर पटना में लालबहादुर शास्त्री पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पथ परिवहन मंत्री नंद किशोर यादव शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लालजी टंडन ने लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पथ परिवहन मंत्री नंद किशोर यादव ने भी माल्यार्पण कर शास्त्री जी को याद किया।

शास्त्री जी ने दिया था जय जवान जय किसान का नारा

लाल बहादुर शास्त्री स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के अचानक निधन के बाद शपथ ली थी। उनके नारे 'जय जवान जय किसान' ने लोगों को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित किया था। शास्त्री जी सादगी पसंद  व्यक्ति थे।

पटना से नीरज की रिपोर्ट

Suggested News