बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लाल किले के उपद्रवियों का समर्थन करनेवाले नहीं चाह सकते किसानों की भलाई

लाल किले के उपद्रवियों का समर्थन करनेवाले नहीं चाह सकते किसानों की भलाई

नवादा : महागठबंधन व आरजेडी के लोग लाल किला में उपद्रव करनेवालो लोगों का समर्थन करते हैं, यह साबित करता है कि वह देश हित के लिए कितने समर्पित हैं। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहीं हैं। वह नवादा में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। 

पूर्व पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि महागठबंधन व आरजेडी के लोग आज जो का मानव श्रृंखला बनाया जा रहा है। वह बिल्कुल ही ढकोसला हैं। यह लोगो किसानों का नहीं  लाल किला पर उपद्रव करने वालों की समर्थक करती है। माले के साथ उन्होंने बिहार में गठबंधन किया है। जिसके बारे में सभी लोग जानते हैं। कहने के लिए यह किसानों का कार्यक्रम है, लेकिन इस मानव शृंखला में सिर्फ राजद और महागठबंधन के नेता शामिल हो रहे हैं।

किसानों के हित के लिए काम कर रही है सरकार

नंद किशोर यादव ने कहा कि भाजपा, देश के प्रधानमंत्री किसानों के हित को सबसे ऊपर रखती है। भारत हमारा देश इस वक्त तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है।भारत दुनिया में नाम कमा रहा  है। कोरोना वैक्सीन के मामले में भी भारत दुनिया का सबसे अच्छा देश बन रहा है। इस तरह की घटना से भारत पर किसी भी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और ऐसे लोगों को बख्शा भी नहीं जाएगा। 

 बताते चलें कि आज नवादा जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन जिला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है.

Suggested News