बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी जानकारी...

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी जानकारी...

DESK: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए सभी अतिथियों का न्योता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राम मंदिर आंदोलन के अगुवा लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से समारोह में शामिल ना होने की अपील की गई थी। वहीं अब दोनों वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी-लालकृष्ण आडवाणी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 के दिन राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आने का न्योता दिया गया है।

विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे।

दरअसल, राम मंदिर आंदोलन के अगुवा लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित नहीं होने वाले थे। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि दोनों बुजुर्ग नेताओं को यहां जनवरी में नहीं आने का अनुरोध किया गया है। कहा जा रहा है कि भारी भीड़ को देखते हुए उनको यहां आने से मना किया गया है। चंपत राय ने दावा किया कि दोनों ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

चंपक राय ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम अभिषेक समारोह की तैयारी जोरों पर है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी। उन्होंने आमंत्रित लोगों की विस्तृत सूची देते हुए कहा कि आडवाणी और जोशी स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से अभिषेक समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं। आडवाणी अब 96 वर्ष के हैं और जोशी अगले महीने 90 वर्ष के हो जायेंगे। वहीं अब इन दोनों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

Suggested News