बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा, कांग्रेस की सोच कभी जातीय सियासत की नहीं रही है

बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा, कांग्रेस की सोच कभी जातीय सियासत की नहीं रही है

PATNA : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जाति आधारित राजनीति नहीं की है, और नही करती है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का प्रारंभ से ख्याल रखी है और भी सम्मानपूर्वक रखेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आजादी के बाद ही कांग्रेस ने दरोगा प्रसाद राय को मुख्यमंत्री बनाकार पिछड़ों को सम्मान दिया है। बिहार में राम शरण प्रसाद सिंह को पार्टी के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि जो लोग जातीय राजनीति करते हैं वही लोग आज कांग्रेस पर यह आरोप लगा रहे हैं। कुमार ने कहा कि राम जयपाल सिंह यादव को कांग्रेस ने बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाने का काम किया था। जबकी बुद्ध देव सिंह यादव, राम लखन सिंह यादव, डा0 राम राज सिंह, लाल सिंह त्यागी को पार्टी ने योग्य सम्मान दिया था। उन्होंने कहा कि जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। उन्हें ऐसे वरिष्ठ जनों को अपना आदर्श मानकर राजनीति सीखनी चाहिए। ललन कुमार ने कहा कि भोला प्रसाद शास्त्री जैसे नाम भी कांग्रेस पार्टी को सुशोभित कर चुके हैं। 

ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस की सोच कभी जातीय सियासत की नहीं रही है। कांग्रेस सामाजिक न्याय की आरंभ से पक्षधर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात करती है। उन्होनें कहा कि आज जो आरक्षण की बात कर रहें है वह भी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी परंपरा के मुताबिक सवर्ण से लेकर एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का सम्मान करेगी। संगठन के विस्तार में भी जिसकी जितनी आबादी है उसी हिसाब से संगठन में महत्वपूर्ण भागीदारी दी जायेगी।

ललन कुमार ने किसी भी नेता का नाम नहीं लेते कहा कि कुछ नेताओं ने दशकों से जाति की राजनीति कर बिहार को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस का नेतृत्व हर मुद्दे् पर गंभीर है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होनें कहा कि हम मानते हैं कि हमसे कुछ गलतियां हुई है। लेकिन उसका सुधार हमने किया और जनता के अधिकारों के लिये हमने संघर्ष किया।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News