बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह ने सुशील मोदी से पूछे 13 सवाल, बोले- हिम्मत है तो दीजिए जवाब?

ललन सिंह ने सुशील मोदी से पूछे 13 सवाल, बोले- हिम्मत है तो दीजिए जवाब?

पटना. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ललन सिंह से 13 सवाल पूछते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो इन सवालों का जवाब दीजिए। उन्होंने सुशील मोदी से कहा कि चिंता मत कीजिए 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा।

ललन सिंह के 13 सवाल

  1. गृहमंत्री अमित शाह ने 2020 के चुनाव में साजिश की थी या नहीं ?
  2. आईआरसीटीसी आरोप पत्र 2017 में दायर हुआ था कि नहीं ?, यदि हां तो 2022 तक क्या हुआ उसका? कुछ नहीं हुआ...तो क्या यह साजिश नहीं थी?
  3. पूर्णिया हवाई अड्डा बन कर तैयार हुआ है या नहीं ? देश के जुमलेबाज गृहमंत्री तो बोल रहे हैं कि बनकर तैयार हो गया है...भाई बजाओ ताली।
  4. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज बिहार सरकार के खजाने से बना जिसका श्रेय जुमलेबाज गृहमंत्री लेना चाहते हैं, क्यों?
  5. सुशील जी, आप भागलपुर से एक बार सांसद रहें, किसकी कृपा से जीते थे ? हम बताएं या फिर आप खुद बताएंगे ?
  6. ज़रा यह भी बताईये कि जद (यू.) से गठबंधन के पहले भाजपा कितनी सीट पर जीतती थीं और गठबंधन के बाद कितनी, बौखलाइए मत 2024 में पता चल जाएगा, आंसू बहाने के लायक़ भी नहीं रहिएगा।
  7. मेरी व्याकुलता मंत्री बनने में नहीं बल्कि पार्टी को बचाने मे थीं जिसके ख़िलाफ़ आपलोग षडयंत्र कर रहे थे। मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थीं उनको आपलोगों ने अपने साथ मिलाकर जद (यू.) को खत्म करने का षडयंत्र किया, क्या यह सत्य नहीं है?
  8. 2005 में जब सरकार बन रही थी, उस समय उपमुख्यमंत्री बनने कि आपकी जो व्याकुलता थी, हम बताएं या फिर आप बताएंगे?
  9. आप चिंता मत कीजिए, 2024 का चुनाव #भाजपामुक्त_भारत के नारे से भी जीत कर दिखाएंगे।
  10. अगर जानकारी नहीं है तो आरएसएस के अनिल ठाकुर जी से पूछ लीजिए कि 2020 का चुनाव आपके शिष्य कैसे जीते?
  11. हम स्वागत करेंगे यदि आप हमसे 2024 क़ा चुनाव #भाजपामुक्त_भारत के नारे पर लड़ लें।
  12. क्या मैं आपको यह भी बताऊं कि 2004 और 2019 के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता आपके इशारे पर क्या कर रहे थे? उसके बावजूद भी मैं जीता। साक्ष्य है मेरे पास बता दूंगा।
  13. क्या आपके अंदर इतनी साहस है कि कह सकें कि श्रद्धेय अटल जी और आडवाणी जी वाला एनडीए अब नहीं रहा। अब तो आप बस चाकरी और चापलूसी ही कीजिए, राजनीति नहीं।

सुशील जी, आप दया के पात्र हैं। वैसे भी आप हमारे नेता के बहुत करीब रहें हैं, संभव है कि आज भी हैं। इसलिए आप हमेशा से तिरस्कृत रहे हैं। खैर आप पर कुछ नहीं बोलना है हमें। आपको कुछ मिल जाए, हम सबकी सहानुभूति आपके साथ है। आपके आका गृहमंत्री जुमलेबाज़ी कर रहे हैं अब देश जुमलेबाज़ी से नहीं हक़ीक़त से चलेगा। 2024 में देश भाजपामुक्त होगा...इंतजार कीजिए।


Suggested News