बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी के दावों की ललन सिंह ने निकाली हवा, खोली पोल- नीतीश के खिलाफ भाजपा क्यों बोल रही सफेद झूठ

सुशील मोदी के दावों की ललन सिंह ने निकाली हवा, खोली पोल- नीतीश के खिलाफ भाजपा क्यों बोल रही सफेद झूठ

पटना. भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छा संबंध रहा है. इसी कारण भाजपा ने उन्हें सजा दी और रोड पर ला दिया. यह आरोप जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा ने षड्यंत्र रचा और भाजपा में शामिल उन नेताओं को किनारे लगा दिया गया जो नीतीश के मित्र रहे. 

सुशील मोदी को इसी कारण भाजपा ने सजा दी. उन्होंने कहा कि अब सुशील मोदी से नीतीश कुमार के खिलाफ बयान जारी कराया जा रहा है तो इससे हमारी उनके प्रति सहानुभूति है. इसी बहाने सुशील मोदी का भाजपा में पुनर्वास हो रहा है. उन्होंने सुशील मोदी के उस आरोप पर ऐतराज जताया कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे. 

ललन ने कहा कि सुशील मोदी उप राष्ट्रपति वाली बात सफेद झूठ बोल रहे हैं. एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा नेताओं के नीतीश पर हमलावर होने पर ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी की तरह रविशंकर प्रसाद भी इन दिनों बेरोजगार हैं. नीतीश पर बयान देकर मोदी सरकार में मंत्री बनने की जुगत लगाते हैं. इसी तरह संजय जायसवाल तो खुद राजद छोड़कर भाजपा में आए हैं. वे भी नीतीश कुमार पर बोल रहे है. 


इसके पहले ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, देश में शासन करने का भाजपा को जनमत दिया लेकिन पूरे देश में भाजपा आज तनाव पैदा कर रही. तनाव पैदा करके शासन नहीं चलता. देश में महंगाई बढ़ रही है. 2 करोड़ लोगों को रोजगार का वादा किया लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला. 3 लाख लोगों को सेना भर्ती में सारी प्रक्रिया पास करने के बाद आज तक नौकरी नहीं मिली. उलटे 4 साल का अग्निवीर ले आए. भाजपा के नेता कहते हैं अग्निवीर को भाजपा कार्यालय में चौकीदार बनाएंगे. ललन सिंह ने कहा कि क्या यही भाजपा का शासन चलाने का तरीका है. 


Suggested News