बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी पर ललन सिंह का पलटवार, बोले- 'चिंता मत कीजिए, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा'

सुशील मोदी पर ललन सिंह का पलटवार, बोले- 'चिंता मत कीजिए, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा'

पटना. दमन और दीव में जदयू प्रदेश इकाई भाजपा में शामिल हो गयी है। इस पर भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जदयू पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि, 'दादरा नागर हवेली जदयू मुक्त हो गया और अब अन्य राज्य इकाइयों में विद्रोह होगा। इस पर ललन सिंह ने पलवार किया है। उन्होंने कहा कि चिंता मत कीजिए सुशील 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा।

दरअसल, दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई। इस पर भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने जदयू पर तंज कसते हुए कहा, 'अब दादरा नागर हवेली भी जदयू मुक्त हो गया। अभी अनेक राज्य इकाईयों में विद्रोह होना बाक़ी है।'

इसके बाद सुशील मोदी के बयान पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'चिंता मत कीजिए सुशील जी, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा। देश को सांप्रदायिकता, महंगाई व बेरोज़गारी से छुटकारा मिलेगा और देश में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनेगा।'

वहीं भाजपा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हेंडल से ट्वीट किया कि, 'नितीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दानह एवं दमन दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज भाजपा में शामिल हुई।'

बता दें कि इससे पहले भी मणिपुर में भी जदयू को बड़ा झटका लगा था। यहां जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गये। मणिपुर में जदयू के पास छह विधायक थे। इसमें पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गये। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भी जदयू के विधायक भाजपा में शामिल हो गये थे।



Suggested News