बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया अद्भुत काम,वर्चुअल मीटिंग में सांसद ललन सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

CM नीतीश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया अद्भुत काम,वर्चुअल मीटिंग में सांसद ललन सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Patna : जदयू के लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज चनपटिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज एवं मोतिहारी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग कर संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार के 15 साल के शासन काल के उपलब्धियों को गिनाया। 

ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 15 वर्षों के शासन में जो कहा था वो विकास करके दिखाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं से पूरे बिहार के लगभग सभी घरों में विकास का कुछ ना कुछ अंश गया है।

उन्होंने कहा कि सात निश्चय की योजना का हर कार्यक्रम अपने अंतिम  चरण में है। अगले 5 महीने में बिहार के हर घर को नल का जल उपलब्ध हो जाएगा। हर घर गली नली की योजना भी 2020 के दिसंबर माह तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय की योजना को संकल्प के साथ पूरा करने का निश्चय किया है। 

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अद्भुत काम किया है वर्तमान में पूरे बिहार में 15 मेडिकल कॉंलेज का संचालन हो रहा है। हर जिला में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जा रही है।वहीं राज्य के सभी अनुमंडल में पॉंलिटेक्निक संस्थान खोलने की योजना पर तेजी से राज्य सरकार काम कर रही है।

ललन सिंह ने कहा कि अतिपिछड़ा समुदाय सिर्फ नीतीश कुमार की ओर देखता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के कमजोर वर्ग अतिपिछड़ा समाज के लिए कई ऐतिहासिक काम को अंजाम दिया है अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आगे की तैयारी हेतु 50000 रुपये एवं संघ लोक सेवा आयोग में उत्तीर्ण होने पर आगे की परीक्षा में शामिल होने के लिए 100000 रुपये देने का योजना चलाया है। अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कई तरह की योजनाएं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। 

Suggested News