बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह ने जगदानंद सिंह को जदयू में आने का दिया ऑफर, बोले- जदयू में समर्पित नेताओं की है कमी

ललन सिंह ने जगदानंद सिंह को जदयू में आने का दिया ऑफर, बोले- जदयू में समर्पित नेताओं की है कमी

पटना. राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जदयू में शामिल हो गये हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें जदयू की सदस्याती दिलाई। इस दौरान अजीत सिंह ने राजद पर गंभीर आरोप लगये। वहीं ललन सिंह ने इशारों-इशारों में जगदानंद सिंह को भी जदयू में आने का ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि जदगानंद सिंह को जदयू में अपमानित होना पड़ रहा है, लेकिन न जाने क्यों वह वहां रुके हुए हैं। 

जदयू में समर्पित नेताओं की कमी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी पार्टी को लेकर असहज करने वाले बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि जदयू में पार्टी के लिए समर्पित भाव के काम करने वाले लोगों की कमी है। इस दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व मख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक पाठशाला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमलोंगो को सिखाया है कि सम्मान, आत्मसम्मान और सभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद में जगदानंद सिंह को अपमानित किया जा रहा है, लेकिन फिर भी वे राजद में बने हुए हैं।

राजद समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह

अजीत सिंह ने राजद और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद आज समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन गया है। यहां समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं होता है। यहां चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले पैसे पर टिकाट की खरीद बिक्री होती है। इस दौरान उन्होंने राजद पर जगदानंद सिंह और राजद के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की उपेक्षा का भी आरोप लगया।

सीएम नीतीश की तारीफ

इस दौरान अजीत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि देशभर में सबसे बेहतरीन मॉडल समाजवाद का है। इसका सेबसे सफल उपयोगा बिहार में नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि जदयू ही सभी जाती और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

Suggested News