बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह ने खोला राज, आखिर किस डर से बेगूसराय गोलीकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रही भाजपा

ललन सिंह ने खोला राज, आखिर किस डर से बेगूसराय गोलीकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रही भाजपा

पटना. जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा सांसद सुशील मोदी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बेगूसराय गोलीकांड जांच की सीबीआई मांग इसलिए हो रही है क्योंकि सीबीआई उनका तोता है। उन्होंने कहा कि आखिर किस बात का भाजपा को डर सता रहा है. बेगूसराय पुलिस और बिहार पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि साजिश अगर है तो पूरे मामले का पर्दाफाश होगा।  

बिहार को विशेष राज्य के दर्जा पर संजय जायसवाल के बयान पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि संजय जयसवाल बिहार के विकास के विरोधी हैं. जिस तरीके से केन्द्र की राशि में कमी कर दी गई है अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला होता तो आज बिहार में और विकास होता. हम अपने संसाधन से लगातार विकास कर रहे हैं और हमारा विकास दर अपने संसाधन के बदौलत है. बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग का विरोध करना दिखाता है कि संजय जयसवाल राज्य विकास विरोधी बयान दे रहे हैं।

ललन सिंह कहा कि सुशील मोदी ने किस आधार पर कहा है कि रघुनंदन राम कमेटी को नीतीश कुमार ने बनाया था। उनको इतना भी ज्ञान नहीं है यह कमेटी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बनाया था। वहीं गिरिराज सिंह के बयान पर कि बेगूसराय गोलीकांड आतंकी घटना है, उन्होंने कहा कि उनको हर चीज में आतंकी नजर आता है. दरअसल यह दहशत फैलाने के लिए किया गया था. पूरे सबूत के साथ मामला सामने आएगा. 


Suggested News