बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर बोले ललन सिंह- NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत ऐतिहासिक, यह पहले से ही तय थी

राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर बोले ललन सिंह- NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत ऐतिहासिक, यह पहले से ही तय थी

पटना. राष्ट्रपति चुनाव का मतगणना जारी है। इसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत अब तय हो गयी है। वे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से काफी आगे हो गयी है। इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मुर्मू की जीत कोई अचंभित करने वाली नहीं है। इसकी संभावना पहले से ही थी।

ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने देश के एक गरीब परिवार की आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाया था। उसी समय विपक्ष खेमे के भी कई पार्टियों ने यह निर्णय ले लिया था कि देश के वंचित समाज से आनेवाली योग्य महिला उम्मीदवार मुर्मू के पक्ष में वोट देंगे। आज उनकी जीत ऐतिहासिक है। 

उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि द्रौपदी मुर्मू देश के प्रथम नागरिक के रूप में अपना शानदार सेवा करेंगी। जिस प्रकार उन्होंने इससे पहले ओडिशा सरकार में मंत्री के रूप में, विधायक के रूप में और झारखंड के राज्यपाल के तौर पर सेवा की है, उसी तरीके से देश के हर वर्ग के साथ न्यायपूर्ण भाव रखेंगी। इससे पहले भी समाज के हर वर्ग को हर संप्रदाय के लोगों की सेवा विभिन्न पदों पर रहते हुए की हैं। हम सब लोग इसके लिए उनको शुभकामनाएं देते हैं।

तेजस्वी के बयान पर ललन सिंह ने कहा कि किसने क्या कहा इस पर बोलने की जरूरत नहीं है। अब चुनाव हो गया है। परिणाम भी आ गया है। मतगणना में उनकी ऐतिहासिक जीत हुई है। किसी की आज क्रिया प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। आज द्रौपदी मुर्मू की जीत को देश एक ऐतिहासिक जश्न के तौर पर मना रहा है।


Suggested News