बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह बोले- भाजपा एक वाशिंग मशीन है, दाग लगाकर उसमें घुस जाइए, सारा दाग धुल जाएगा

ललन सिंह बोले- भाजपा एक वाशिंग मशीन है, दाग लगाकर उसमें घुस जाइए, सारा दाग धुल जाएगा

नालंदा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि वाशिंग मशीन है । कितना भी दाग लगाकर उसमें घुस जाइए आपका सारा दाग धुल जाएगा। ये ही नहीं आज पूरे देश में नफरत का माहौल कायम है।

ललन सिंह ने नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड स्थित भतहर गांव के प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित पूर्व प्रधानाध्यापक चंदेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस राज्य में जो भी पार्टी इनका विरोध करती है, उस पर सीबीआई और ईडी की रेड करवा कर उन्हें डरा कर अपने पक्ष में कर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री व विधायक अभी तक किसी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है। इस कारण हमलोग सीबीआई और ईडी से डरने वाले नहीं है। यदि इनकी बात मान इनके साथ रहिए तो आपको आराम से रहने देगें, नहीं तो परेशान करके छोड़ते हैं। इसका उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है। आज कल विश्वासघात का राग अलाप रहें हैं। तो देख लीजिए मुम्बई, दिल्ली और झारखंड में क्या खेल खेला जा रहा है। किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर आकर कहे कि आगामी चुनाव में सभी क्षेत्रीय पार्टियों खत्म हो, जाएंगे तो क्या यह हमलोग बर्दाश्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत के बदौलत ही वे आज केंद्र की सत्ता में है। आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें हमारी ताकतों का पता चल जाएगा। सभी विपक्षी ताकत मिलकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, विधान पार्षद रीना यादव, नीरज सिंह के अलावे कई  लोग मौजूद थे।


Suggested News