बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारी बीघा में विरोधियों पर जमकर बरसे ललन सिंह, कहा- बाढ़ एनटीपीसी से भूत को भगाएंगे !

बिहारी बीघा में विरोधियों पर जमकर बरसे ललन सिंह, कहा- बाढ़ एनटीपीसी से भूत को भगाएंगे !

BARH : बिहार के जल संसाधन मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को बाढ़ के बिहारी बीघा में अपनी ताकत दिखाई। राजपूतों के गढ़ बिहारी बीघा में ललन सिंह ने जमकर अपने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने बाढ़ एनटीपीसी से कमाई करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए वे सफाई अभियान शुरु करेंगे। एनटीपीसी के भूत का भगा देंगे।  ललन सिंह ने कहा कि बाढ़ एनटीपीसी से अवैध कमाई करने वालों पर उनकी नजर है।

मोकामा टाल की चर्चा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि टाल की समस्याओं से वे परिचित हैं। टाल क्षेत्र की जलजमाव को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने किसानों के कल्याण को लेकर कई योजनाएं चलाई है। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार है। अपराधियों से किसी को डरने की जरुरत नहीं है। नीतीश सरकार ने बड़े-बड़े अपराधियों पर नकेल कसी है।

इससे पहले बाढ़ के बिहारी बिगहा गांव में जल संसाधन मंत्री ललन सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान ललन सिंह को पगड़ी पहनाकर और बड़ा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।  मंत्री ललन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ साथ कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया ।

हजारों लोगों ने ललन सिंह का स्वागत किया और आगामी लोकसभा चुनाव में जिताने का संकल्प लिया। समारोह को स्थानीय बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु, जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार और संजय प्रसाद ने भी संबोधित किया। 


Suggested News