बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : जल संसाधन मंत्री ललन सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, दो गुटों के बीच चली लाठियां, 4 गंभीर रूप से जख्मी

अभी-अभी : जल संसाधन मंत्री ललन सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, दो गुटों के बीच चली लाठियां, 4 गंभीर रूप से जख्मी

JEHANABAD : अभी-अभी जहानाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जल संसाधन मंत्री ललन सिंह के कार्यक्रम में जमकर लाठियां चली है। घटना में चार लोग गंभीर रुप से जख्मी बताये जा रहे है। 

बताया जा रहा है कि जहानाबाद नगर भवन में आयोजित राजनीतिक सह अभिनंदन सभा में शिरकत करने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और किसान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। 

मिल रही जानकारी के अनुसार मंत्री से मिलने के लिए दोनों गुटों के बीच पहले झड़प हुई और फिर देखते ही देखते दोनों ओर से लाठियां चलने लगी। इस घटना में दोनो गुटों के कई लोगों को चोटें आई है। जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि रविवार को मंत्री ललन सिंह सेंधवा बराज का उद्घाटन करने जहानाबाद पहुंचे। उनके साथ शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा भी थे। सेंधवा से बराज का उद्घाटन कर मंत्री ललन सिंह को एक कार्यक्रम में भाग लेने जहानाबाद के टाउन हॉल में आना था। लेकिन उससे पहले ही मंत्री के समर्थकों और किसान-मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गयी। इसमें जमकर लाठियां भांजी गयी, जिससे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये।

जहानाबाद के 4 प्रखंडों के सैकड़ों किसान मंत्री से मिलकर अपनी समस्या बता रहे थे। पुनपुन नदी पर बांध को ऊंचा करने इत्यादि कामों को लेकर वो लोग मंत्री ललन सिंह से मिलने पहुंचे थे। इसी बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया और मंत्री के समर्थकों से मिलने आए लोगों की भिड़ंत हो गयी। किसानों ने आरोप लगाया है कि जदयू के गुंडों ने हमलोगों के साथ मारपीट की है। हमलोगों को मंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा था। 

Suggested News