बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

BARH : मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बाद फरार लल्लू मुखिया को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है. 

अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया को पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी. बताते चलें कि पंडारक गांव के दो लोगों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में लल्लू मुखिया और उसके भाई रणवीर यादव पर केस दर्ज किया गया था. 

इस मामले में पुलिस की ओर से उसकी सम्पति भी कुर्क की गयी थी. उसे फरार घोषित कर उसकी गिरफ्तारी पर 50000 रुपये का इनाम रखने की भी पुलिस की ओर से तैयारी चल रही थी. इसी बीच पुलिस को चकमा देकर लल्लू मुखिया आज अचानक कोर्ट में हाजिर हुआ. 

बाढ़ से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News