बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असली रालोसपा हम, अगर उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन में जाएंगे तो अकेले – ललन पासवान

असली रालोसपा हम, अगर उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन में जाएंगे तो अकेले – ललन पासवान

PATNA : विधायक ललन पासवान ने कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा अकेले हैं। अगर वे महागठबंधन में जाएंगे तो अकेले जाएंगे। रालोसपा का प्रतिनिधित्व हम लोग कर रहे हैं। पांच दिनों के अंदर चुनाव आयोग में रालोसपा के असली प्रतिनिधित्व के लिए दावा पेश करेंगे। पार्टी के दो विधायक उपेन्द्र कुशवाहा के साथ नहीं हैं। सांसद राम कुमार शर्मा भी हम लोगों के साथ हैं। पार्टी के जो लोग शनिवार प्रेस कांफ्रेंस में उपेन्द्र कुशवाहे के साथ बैठे नजर आये, अहले सुबह वह भी साथ छोड़ देंगे। उपेन्द्र कुशवाहा जाने का फैसला तो करें।

विधायक ललन पासवान ने कहा कि अगर उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए में रहने का फैसला करते हैं तो स्वागत है। उन्होंने ने साफ कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी हमारे नेता हैं। हम लोग रालोसपा को चलाएंगे। 

 अकेल हैं उपेन्द्र कुशवाहा

ललन पासवान ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में रालोसपा ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इन 23 लोगों में 17-18 लोग हमारे साथ हैं। पार्टी में अधिकतर नेता एनडीए में रहना चाहते हैं। एक नेता हैं जो उपेन्द्र कुशवाहा को महागठबंधन की तरफ ले जाना चाहते हैं। लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा को अधिकतर नेताओं की राय पर ध्यान देना होगा। उपेन्द्र कुशवाहा केन्द्र में मानव संसाधन मंत्री हैं। नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री हैं। इसके बाद भी नीतीश कुमार और भाजपा के खिलाफ लगतार बोल रहे हैं। इससे गलत संदेश जा  रहा है। उन्हें NDA के दल के रूप में जनादेश मिला है। NDA में रह कर NDA का विरोध करने का क्या मतलब है ? जैसा उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे वैसा भरेंगे। हम लोग भी चाहते हैं कि वे जल्द फैसला कर लें।

 पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट

Suggested News