रांची। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद की बीमारी को लेकर रांची रिम्स मैनेजमेंट ने आठ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड को लालू की सेहत को लेकर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि लालू प्रसाद की तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है
इससे पहले लालू प्रसाद की सेहत जानने के लिए पत्नी राबड़ी देवी शनिवार सुबह रिम्स पहुंची, जहां उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी हासिल की. राबड़ी देवी शुक्रवार को दोनों बेटों के साथ रांची पहुंची थी।
हालत पर है सबकी नजर
इससे पहले बेटे तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें निमोनिया होने की पुष्टि हुई है, साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। तेजस्वी यादव ने बताया था कि उनकी हालत पर नजर रखी नजर जा रही है।