बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू की याचिका पर सुनवाई पर फंस सकता है पेंच, गरमाई राजनीति के बीच वकील दे सकते हैं ये तर्क, जानिए क्या.....

लालू की याचिका पर सुनवाई पर फंस सकता है पेंच, गरमाई राजनीति के बीच वकील दे सकते हैं ये तर्क, जानिए क्या.....

पटना... आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होगी और चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए याचिका दायर की हुई है। अगर लालू प्रसाद को जमानत मिलती है तो वो जेल से बाहर आ सकते हैं। 12 नंबर पर लालू प्रसाद का केस है और संभवत 12 बजे तक फैसला आ सकता है। सुनवाई के बाद राजद के खेमे में लालू को बेल मिलने को लेकर उत्सुकता जरूर है। 

बतादें कि उनके खिलाफ चारा घोटाले से संबंधित पांच मामले झारखंड में चल रहे हैं, चार मामलों में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सजा सुना चुकी है और पांचवा मामला डोरंडा कोषाघार से अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। इसकी सुनवाई फिलहाल सीबीआई कोर्ट में चल रही है। जिन चार मामले में लालू प्रसाद को सजा मिली है उनमें उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की, इसमें तीन मामलों में उन्हें हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है और चौथे मामले में उनकी सुनवाई आज होनी है। जहां आज सबकी निगाहें टिकी है कि लालू प्रसाद को आज बड़ी राहत मिलती है या नहीं। 

क्या है लालू के जमानत पर पेंच

लालू की जमानत पर अटक सकता है फैसला

सीबीआई ने हाईकोर्ट में दाखिल किया था जवाब

दुमका केस में एक दिन भी सजा नहीं काटी

आधाी सजा के आधार पर बेल का दावा गलत

वकीलों ने आधी सजा कटाने का दिया हवाला

सीबीआई कोट ने कुल 14 साल की सुनाई थी सजा

दुमका मामले में 7-7 साल की दो सजा सुनाई गई

सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 427 का किया उल्लेख

धारा 427 के तहत सजाएं एक के बाद एक चलती है

अन्य सजा पूरी होने के बाद ही शुरू होगी ये सजा

चार घोटाला में कुछ इस प्रकार है आरोप

पशुओं के चारे के नाम पर 950 करोड़ की निकासी

फर्जीवाड़ा कर सरकारी खजाने से निकाले गए पैसे

चारे, पशुओं की दवा आदि की सप्लाई के लिए फर्जी बिल

बिहार एजी की रिपोर्ट पर बिहार सरकार ने नहीं की कार्रवाई

जनवरी 1996 में तत्कालीन कमिश्नर अमित खरे की छापेमारी में खुलासा

लाूल का सजा

केस                     सजा                   मामला

देवघर   ----          3.5 साल            89 लाख की अवैध निकासी

चाईबासा   -----      5 साल            37.7 करोड़ की अवैध निकासी

चाईबासा              5 साल             33.67 करोड़ की अवैध निकासी

दुमका                 7 साल              3.13 करोड़ की अवैध निकासी

दुमका                  7 साल             पहली सजा पूरी होने के बाद दूसरी सजा

लालू से जुड़े मामले कुछ इस प्रकार है

चारा घोटाले के 5 मामले में से 4 में सजा

4 मामलों में से 3 में मिल चुकी है जमानत

देवघर और चाईबासा मामले में मिल चुकी है जमानत

डोरंडा मामले में लालू पर जारी है सुनवाई

डाेरंडा मामले में 139 करोड़ की अवैध निकासी 

देवघर मामले में 89 लाख की अवैध निकासी 


आपको बता दें कि आज की सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बेहद महत्वपूर्ण ये सुनवाई होने वाले है क्योंकि ये सिर्फ राजद की दृष्टिकोण से ही नहीं जो लंबे वक्त से इंतजार कर रहा है कि जमानत लालू प्रसाद को मिल जाए। दूसरी तरफ फिलहाल जिस तरीके से राजनीति गरमाई हुई है, उसमें भी सबकी निगाहें केस पर टिकी हुई है। 


Suggested News